सादात : शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत सरदरपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया

सादात।
शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत सरदरपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा।
छात्राओं ने कारगिल विजय पर झांकी प्रस्तुत किया, जिसमें चांदनी, अक्षिता, सीमर, शिवांगी, अंशु, साक्षी, नंदिनी और मुस्कान शामिल थीं। बुलबुल, नंदिनी और सलोनी ने “हमारा तिरंगा ऊंचा रहे” गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही छात्राओं ने देवरानी-जेठानी की कलह, भ्रूण हत्या और “पापा शराब मत पीना” जैसे सामाजिक मुद्दों पर एकांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया। शिवांगी, अक्षिता, साक्षी, अंशु, श्रृष्टि, सीमर, ज्योति, अर्पिता, रूचि, चांदनी और रूपा ने वंदे भारती और केरल के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रिया, सलोनी और शालिनी ने मोबाइल की लत पर एक एकांकी के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। छात्रा साक्षी बाला ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे, और छात्राओं ने “बड़ा नीक लागे देशवा कै माटी” गीत पर नृत्य कर देश प्रेम व्यक्त किया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के पूर्व उप सचिव डॉ. राम अवतार यादव ने बच्चों के प्रस्तुति की सराहना किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कनक राय, बबिता सिंह, अमृता जायसवाल, आशा यादव, सिद्दकी खातून, नीलिमा देवी, प्रमोद कुमार यादव, ओमप्रकाश राजभर, राजेंद्र प्रसाद यादव का विशेष योगदान रहा। एआरपी सुधीर कुमार यादव, रमेश राय और रवींद्र प्रताप यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शिक्षक अच्छे लाल यादव और आगंतुकों के प्रति आभार प्रधानाध्यापक रमेश राय ने ज्ञापित किया।



