Breaking Newsभारत
गुरुग्राम : फाल्गुन मास के पावन अवसर पर दिव्य जीवन संघ श्री कृष्ण मंदिर, जैकबपुरा, गुरुग्राम में महिला मंच के सहयोग से 50 वाँ मासिक संपूर्ण संगीतमय सुंदरकांड पाठ मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को 3:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
गुरुदेव के पावन आशीर्वाद से यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि फाल्गुन मास के पावन अवसर पर दिव्य जीवन संघ श्री कृष्ण मंदिर, जैकबपुरा, गुरुग्राम में महिला मंच के सहयोग से 50 वाँ मासिक संपूर्ण संगीतमय सुंदरकांड पाठ मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को 3:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूज्य स्वामी पूर्णबोधनंद जी (दिव्य जीवन संघ, ऋषिकेश मुख्यालय) की उपस्थिति से पावन आशीर्वाद प्राप्त होंगे।
फाल्गुन की भक्तिमय छटा में राधा–कृष्ण संग पुष्प होली, आकर्षक झांकी, भजन एवं संगीतमय सुंदरकांड का दिव्य संगम सजेगा। आइए, प्रभु श्री राम के चरणों में उपस्थित होकर इस पुण्य आयोजन का लाभ लें जय श्री राम जय हनुमान



