गाज़ीपुर : एकमुस्त कर व्यवस्था(OTT) के संबंध में वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्ट संगठनों के साथ गोष्ठी/ कार्यक्रम

गाजीपुर में दो दिवसीय लगा परिवहन मेला
एकमुस्त कर व्यवस्था(OTT) के संबंध में वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्ट संगठनों के साथ गोष्ठी/ कार्यक्रम
गाज़ीपुर।
गाज़ीपुर।परिवहन आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार एक मुश्त कर व्यवस्था OTT के संदर्भ में दो दिवसीय परिवहन मेला का आयोजन कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी Ghazipur में दिनांक 20 एवं 21 फरवरी 2026 को कराया गया ।द्वितीय दिवस 21 फरवरी 2026 को परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों, ARM Roadways द्वारा टेंपो ,टैक्सी, ट्रक ,बस यूनियन के पदाधिकारी एवं वाहन स्वामियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एआरटीओ धनवीर यादव ने कहां की सरकार द्वारा 30 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के आधार के आधार पर 7500 किलोग्राम के वाहन को एक मुश्त कर व्यवस्था के अंतर्गत किया गया है ।उक्त अवसर पर समस्त वाहन ंचालकों एवं यूनियन के पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता नियमों की जानकारी दी गई ।सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई ।एक मुश्त कर व्यवस्था से जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को कर जमा करने में सुविधा होगी। उक्त बैठक में एक मुक्त कर व्यवस्था से वाहन स्वामियों को होने वाले लाभों के बारे में बताया गया एवं निर्देशित किया गया की समस्त वाहन चालक अपने वाहनों का एक मुश्त कर व्यवस्था के अंतर्गत कर जमा कराना सुनिश्चित करें।
पूर्व से पंजीकृत जो वहां एकबारीय कर जमा कर चुके हैं यदि वे कमर्शियल वाहन के रूप में कन्वर्जन कराते हैं तो उनके द्वारा पहले से अदा किए गए कर में समायोजित करते हुए शेष2.5% का देय कर ही जमा करना होगा। उक्त मौके पर राघवेंद्र सिंह(संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन वाराणसी ), लव कुमार सिंह (यात्री कर अधिकारी गाजीपुर), राजेश कुमार सिंह,निहाल कुमार, अरुण कुमार, मनीष कुमार, शिशिर बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।



