Breaking Newsभारत

बस्ती : भागवत कथा श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग : आचार्य रुद्रनाथ मिश्र

भागवत कथा श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग : आचार्य रुद्रनाथ मिश्र

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। बनकटी विकास खण्ड के गड़ौना गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक आचार्य रुद्रनाथ मिश्र ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कहा कि महाराज परीक्षित को कलयुग के प्रभाव के कारण शाप प्राप्त हुआ था , जिससे मुक्ति दिलाने के लिए श्री शुकदेव जी महाराज ने उन्हें श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया। कथा वाचक आचार्य ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को पवित्र बनाने वाली तथा कलयुग के कुप्रभाव से बचाने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में भक्ति , सत्संग और भगवान के नाम का स्मरण ही मानव को मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मुख्य यजमान शंभू प्रसाद त्रिपाठी एवं मालती देवी ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। आयोजन में ओम नारायण त्रिपाठी , विजय नारायण त्रिपाठी , सुनील मिश्रा , आदित्य शुक्ला , चन्द्र प्रकाश , शिव शंकर , बाबूराम , त्रिभुवन , धर्मेन्द्र यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का क्रम आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button