Breaking Newsभारत

बस्ती : बेइली चौराहे पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन , मजदूर की मौत

बेइली चौराहे पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन , मजदूर की मौत

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी – बस्ती मार्ग स्थित बेइली चौराहे के पास शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क दुघर्टना में एक श्रमिक की असामयिक मृत्यु हो गई। सीमेंट ईंट फैक्ट्री में कार्यरत 50 वर्षीय महेश पुत्र बोधन , निवासी भैरमपुर थाना ढाकरावा , जनपद लखीमपुर-खीरी , सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विविध कार्यवाही की जा रही है। तथा अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यह हादसा क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है और एक श्रमिक परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button