Breaking Newsभारत

गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा जी द्वारा फाल्गुन मेले में सेवा और जनसेवा साथ-साथ

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र

गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा जी द्वारा फाल्गुन मेले में सेवा और जनसेवा साथ-साथ

गुरुग्राम, 20 फरवरी: फाल्गुन मेले के पावन अवसर पर श्री खाटू धाम में हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा जी द्वारा विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। 14 फरवरी से प्रारंभ यह शिविर 28 फरवरी तक निरंतर श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहेगा। लगभग 300 किलोमीटर दूर रहते हुए भी विधायक प्रशासनिक कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे गुरुग्राम का कोई भी विकास कार्य प्रभावित न हो।

विधायक जी ने बताया कि शिविर स्थल सावरथिया धर्मशाला, रिंगस रोड, राजस्थान में स्थापित किया गया है, जहाँ देशभर से आने वाले श्याम भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारा, विश्राम स्थल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। शिविर में प्रतिदिन प्रातः एवं संध्या आरती आयोजित होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन फोन के माध्यम से अधिकारियों, निगम प्रशासन, पुलिस आयुक्त, कार्यालय तथा अपनी टीम से संपर्क में रहते हैं ताकि गुरुग्राम का कोई भी विकास कार्य न रुके। उन्होंने कहा कि, “एक सनातनी होते हुए आस्था और एक जनप्रतिनिधि होते हुए मुझे जनता की सेवा करनी है।” और इसी भावना से वह सेवा कार्यों के साथ गुरुग्राम के विकास कार्यों की निगरानी भी कर रहे हैं।

विधायक शर्मा जी ने आगामी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वे इसमें गुरुग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण विषय – विशेष रूप से कपड़ा उद्योग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को उठाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि गुरुग्राम के विकास को गति मिल सके।

उन्होंने बताया कि पिछले 31 वर्षों से वे पैदल यात्रा कर खाटू धाम पहुँचते रहे हैं। इस वर्ष भी 8 फरवरी को गुरुग्राम से शुरू हुई पदयात्रा सफलतापूर्वक धाम पहुँची। छोटे स्तर पर चाय सेवा से शुरू हुआ यह प्रयास आज विशाल भंडारे और बहुआयामी सेवा शिविर का रूप ले चुका है, जहाँ श्रद्धालु विश्राम, प्रसाद और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि, हरियाणा के मेरे परिवारजन जो भी फाल्गुन मेले के अवसर पर खाटू धाम पहुंचेंगे, वह शिविर में जरूर शामिल हों और बाबा श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button