Breaking Newsभारत

सादात : “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सादात। “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रथम चरण में शामिल 100 कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण के अंत में सीडीपीओ ने प्रमाणपत्र वितरित किया।

ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनम सिंह के साथ ही सुपरवाइजर मंजू सिंह, पार्वती देवी, अंजली सिंह, शिखा कनौजिया, ममता मौर्या ने प्रतिभागी कार्यकत्रियों को ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ के महत्व से अवगत कराया। प्रशिक्षणार्थियों को ईसीसीई (प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा) गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सहजता पूर्वक समझाने के लिए पीपीटी, प्रोजेक्टर और वीडियो का भी इस्तेमाल किया गया। कार्यकर्ताओं से बच्चों के मस्तिष्क विकास और उनकी ऊर्जा परखने के लिए क्विज भी हल कराए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनम सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण आंगनवाड़ियों में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों की नवचेतना, अनौपचारिक शिक्षा और दिव्यांगता चिन्हांकन से जुड़ा है। इसका उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। ‘नवचेतना’ के तहत जन्म से तीन वर्ष के बच्चों को सीखने, समझने और बाल मस्तिष्क विकास की संपूर्णता के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बच्चों में स्वस्थ आदतें विकसित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय बैच में शामिल 100 कार्यकत्रियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 21 से 23 फरवरी तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button