Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 22 फरवरी को मेगा विधिक सेवा शिविर: भुड़कुड़ा में कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

22 फरवरी को मेगा विधिक सेवा शिविर: भुड़कुड़ा में कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

“एक दिन, एक जगह, ढेरों सुविधाएं” थीम पर जनपद न्यायालय परिसर में होगा आयोजन

गाजीपुर। National Legal Services Authority एवं Uttar Pradesh State Legal Services Authority के निर्देशन में तथा District Legal Services Authority, Ghazipur के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल संचालन को लेकर भुड़कुड़ा थाने पर बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने की। इस दौरान विकासखंड जखनिया क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ मेगा शिविर एवं लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंचने के लिए प्रेरित करें, जिससे आमजन कानूनी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
बैठक में मुडरी ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, प्रधान अजीत सिंह, प्रधान हरेंद्र यादव, प्रधान मानक चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।22 फरवरी को लगेगा शिविर
यह मेगा शिविर जनपद न्यायालय परिसर, गाजीपुर में 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर आमजन को विभिन्न विधिक सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।प्रमुख सेवाएं,अनुभवी अधिवक्ताओं द्वारा निःशुल्क कानूनी सलाह,न्यायालयीन वादों से संबंधित मार्गदर्शन,लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण,सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,महिला, वृद्धजन, दिव्यांग, श्रमिक, किसान एवं बच्चों के अधिकारों पर परामर्श,घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद आदि मामलों में सहायता,विशेष सुविधाएं,पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) द्वारा मार्गदर्शन,आवेदन पत्र भरने में सहयोग,असहाय, जरूरतमंद एवं वंचित लाभार्थियों को विशेष सहायता,अनुसूचित जाति एव,अल्पसंख्यक वर्ग के लिए विशेष सुविधा,ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को लाभ,पूर्णकालिक सचिव अर्चना ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर के आयोजन में ए.डी.जे. शक्ति सिंह एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रहेगी।अधिक जानकारी हेतु नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button