Breaking Newsभारत

बस्ती : केवाड़ी के आयुष वर्मा ने जेईई मेंस में 90.85 प्रतिशत अंक लाकर किया नाम रोशन

केवाड़ी के आयुष वर्मा ने जेईई मेंस में 90.85 प्रतिशत अंक लाकर किया नाम रोशन

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। बस्ती जिले के दुबौलिया विकास क्षेत्र के केवाड़ी मुस्तकहम निवासी दिवाकर चौधरी के बेटे आयुष वर्मा ने जेईई मेंस परीक्षा में 90.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। आयुष की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय माता – पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और लक्ष्य पर फोकस रखने से यह उपलब्धि हासिल हुई। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि आयुष आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button