जखनिया : बहरियाबाद पुलिस के खिलाफ खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने एसडीएम जखनिया को दिया ज्ञापन

बहरियाबाद पुलिस के खिलाफ खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने एसडीएम जखनिया को दिया ज्ञापन
जखनिया
बहरियाबाद पुलिस के खिलाफ खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राम अवध राम ने उप जिलाधिकारी जखनिया को ज्ञापन देते हुए बताया कि बहरियाबाद पुलिस द्वारा झूठी फर्जी मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज की है जो धन प्रभाव में आकर दर्ज की गई है इसके खिलाफ यूनियन ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि नादेपुर हुसैनपुर की प्रार्थनीगण पूनम देवी पत्नी धनंजय राम सुनीता देवी पत्नी प्रसाद लीलावती पत्नी पलक धारी इत्यादि लोग आबादी की जमीन जो उनकी है उस पर कब्जा कर रहे थे की गांव के ही चंदन पुत्र रामदेव के साथ आधा दर्जन की संख्या में लाठी डंडा लेकर गाली गुप्ता देते हुए प्रार्थीगण पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिए साथ ही भद्दी व अश्लील गालियां देते हुए कपड़े को अस्त व्यस्त कर दिए व गले का मंगलसूत्र इत्यादि छीन लिए बीच बचाव करने गए पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए जिसकी सूचना पीआरबी 112 व थाना प्रभारी को दी गई लेकिन प्रधान पति विनोद की पुलिस से मिली भगत की वजह से पुलिस समय पर नहीं पहुंची इसके उपरांत लोगों ने स्वयं अपना इलाज कराया इस घटना को लेकर खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन महिला मजदूर यूनियन व जनवादी महिला समिति ने कड़ा विरोध करते हुए भ्रष्ट पुलिस के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है इस बारे में थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने कहा कि जो लोग सही है उनका मुकदमा पंजीकृत किया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है वहीं सीओ सैदपुर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया l



