Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : चलती ट्रेन में चढ़ते समय हादसा, यात्री का पैर कटा

चलती ट्रेन में चढ़ते समय हादसा, यात्री का पैर कटा

जखनिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक दुर्घटना, मऊ से प्रयागराज जा रही डीएमयू पैसेंजर में हुआ हादसा

जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मऊ से प्रयागराज जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में सवार एक यात्री पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे थे। ट्रेन में दोबारा चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसी निवासी राम लक्षन (52 वर्ष) मिर्जापुर जा रहे थे। ट्रेन के जखनिया स्टेशन पर रुकने के दौरान वह पानी लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरे थे। पानी लेकर वापस ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़े। इसी दौरान वह ट्रेन की जद में आ गए, जिससे उनका बायां पैर कट गया। साथ ही दाहिने हाथ और सिर में भी गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तत्काल स्टेशन मास्टर विनोद कुमार को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस तथा Government Railway Police Force मऊ को सूचित किया।घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि घायल के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान हो सकी। दुर्घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन टूट गया।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन रुकने पर अनावश्यक जल्दबाजी न करें तथा चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button