Breaking Newsभारत

गोरखपुर नगर निगम : 3100 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की सेवा 31 मार्च तक

गोरखपुर नगर निगम : 3100 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की सेवा 31 मार्च तक

नगर निगम गोरखपुर के स्वास्थ्य विभाग में वर्तमान में 3100 सफाई कर्मी आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्यरत हैं। इनकी आपूर्ति से संबंधित स्वीकृति 31 मार्च को समाप्त होने जा रही है। इसके मद्देनजर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि महानगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। कार्यालय स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के मुताबिक सीएलसी के माध्यम से प्राप्त सफाई श्रमिकों की आपूर्ति की स्वीकृति 31 मार्च तक ही वैध है। इस स्थिति को देखते हुए समस्त अधिष्ठान लिपिकों (जोन 1 से 5) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जोनल अधिकारियों के माध्यम से वर्ष 2026-27 के लिए सफाई श्रमिकों की आपूर्ति की स्वीकृति एवं नई निविदा से संबंधित पत्रावली समय से तैयार कर लें।

जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि 01 अप्रैल 2026 से पहले समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ताकि महानगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। जोनल सेनेटरी अधिकारी ने इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त (स्वास्थ्य) दुर्गेश मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय प्रकाश पाण्डेय एवं समस्त जोनल अधिकारियों को भेजा है। जोनल सेनेटरी अधिकारी ने निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button