Breaking Newsभारत
मोहनलालगंज में अधिवक्ता की बहन की शादी में शिवपाल सिंह यादव ने भेजी बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़: मोहनलालगंज में अधिवक्ता की बहन की शादी में शिवपाल सिंह यादव ने भेजी बधाई
लखनऊ के मोहनलालगंज के प्रतिष्ठित अधिवक्ता आदित्य पाण्डेय की बहन की 24 फ़रवरी को होने वाले विवाह समारोह के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्र भेजकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने पत्र के माध्यम से नवदंपति को सुखी और मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
अधिवक्ता आदित्य पाण्डेय ने इस स्नेहपूर्ण संदेश के लिए चाचा शिवपाल सिंह यादव का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र में इस पत्र की काफी चर्चा है और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी परिवार को बधाई दी है।



