लखनऊ एसआईआर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बोले- हम तेजी से काम कर रहे, एक करोड़ 15 लाख सुनवाई पूरी हो चुकी

लखनऊ एसआईआर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बोले- हम तेजी से काम कर रहे, एक करोड़ 15 लाख सुनवाई पूरी हो चुकी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी टीम तेजी से काम रही है।
नवदीप रिणवा ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना मैपिंग वाले 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कुल 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए।
अब तक 1 करोड़ 15 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस समय 13,161 अधिकारी सुनवाई प्रक्रिया में लगे हैं और बीएलओ द्वारा सुनवाई की फोटो भी ली जा रही है।
54,40,156 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं
नवदीप रिणवा ने कहा, नए नाम जोड़ने के लिए 54,40,156 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। विभाग का विशेष फोकस महिला और युवा मतदाताओं पर है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग से 9,11,779 आवेदन प्राप्त हुए हैं। फॉर्म-7 के तहत 1,40,425 नाम हटाने के आवेदन मिले, जिनमें 55,752 महिलाएं, 84,667 पुरुष और 6 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनमें से 70,865 लोगों ने स्वयं नाम कटवाने के लिए आवेदन किया।
शिफ्टिंग के कारण 16,863 फॉर्म ऑटोमेटेड जनरेट हुए। अब तक 23,935 नाम हटाए गए, जिनमें 5,211 ऑटोमेटिक डिलीट शामिल हैं। दावा-आपत्ति शुरू होने के बाद 4,336 नाम हटे हैं। सपा के आरोपों की जांच में संबंधित नाम सूची में पाए गए। मैनपुरी में बूथ दूरी की शिकायत सही मिली, जिसे सुधारा जाएगा।



