Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जखनिया बाजार में सीरियल चोरी से सनसनी, अज्ञात चोरों ने तोड़े दर्जनों ताले

जखनिया बाजार में सीरियल चोरी से सनसनी, अज्ञात चोरों ने तोड़े दर्जनों ताले

जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जखनिया बाजार के दक्षिणी छोर स्थित स्टेशन रोड पर बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। देशी शराब की दुकान के समीप सड़क किनारे लगी लगभग दस गुमटियों व झुग्गी-झोपड़ी दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी सहित हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया।

सोमवार प्रातः जब दुकानदार रोज़ की तरह अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। कई दुकानों से नगदी, गुटखा, सिगरेट, अंडे, मिठाई सहित अन्य कीमती सामान गायब मिले।

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सैफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। चोरी से प्रभावित दुकानदारों में मुन्ना राजभर (जखनिया गोविंद), गोधन राजभर (कोला, जखनिया), नंदलाल यादव (मिठाई विक्रेता), अशोक कुशवाहा (पान दुकान), उपेंद्र कुमार (सुल्तानपुर), रोहित कुमार (बीरमपुर) सहित जोगी गुप्ता शामिल हैं।

उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से अंडे, गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। वहीं स्टेशन रोड स्थित राजेश यादव की दुकान का बाहरी ताला भी काटा गया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण चोर भीतर प्रवेश नहीं कर सके।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जखनिया बाजार के व्यापारियों में भय और रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

इस संबंध में कोतवाली भुड़कुंडा के प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button