Breaking Newsभारतराजनीति
यूपी मायावती ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान, बोलीं-बाबा साहेब के सम्मान के लिए जुट जाएं अंबेडकरवादी

यूपी मायावती ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान, बोलीं-बाबा साहेब के सम्मान के लिए जुट जाएं अंबेडकरवादी
मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान के लिए अंबेडकरवादी लोग देशभर में जुट जाएं। आगे पढ़ें पूरी खबर…
राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। हमारे खिलाफ साजिश करेंगे। सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी ‘अंबेडकरवादियों’ को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम करते रहना चाहिए।



