Breaking Newsभारत

माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं, पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी, योगी सरकार में अब कोई सोच नहीं सकता

माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं, पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी, योगी सरकार में अब कोई सोच नहीं सकता

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिया मऊ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को फूल देकर स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी लेकिन योगी सरकार में अब कोई सोच भी नहीं सकता। यदि कहीं ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पहले कभी सोचा न गया हो। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों से कहां की आप हमारे भविष्य है, देश का गौरव हैं। चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मंत्री ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को टीका चंदन करते हुए पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि साल 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक) हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा हो रही है। राजधानी सहित प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। होगी जिसमें कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे कुल 24,99,370 परीक्षार्थी

इसी तरह द्वितीय पाली (सायं 2-00 बजे से 5-15 बजे तक) इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा 7,998  परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370  परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।यूपी बोर्ड राज्य कंट्रोल रूम प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के अनुसार, राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम, लखनऊ से 75 जनपदों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778  परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 27,61,696 एवं इंटरमीडिएट 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगें। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त एवं 3984 निजी विद्यालय शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button