Breaking Newsभारत

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- आरएसएस के भरोसे न रहें, समाज स्तर पर स्वयं कार्य करे हिंदू समाज

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- आरएसएस के भरोसे न रहें, समाज स्तर पर स्वयं कार्य करे हिंदू समाज

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज में पूर्ण स्वतंत्रता है। हम हिंदू समाज के अंग हैं, इस दृष्टि से क्या कर रहे हैं और क्या कर सकते हैं, इस पर विचार करें। मोहन भागवत ने कहा कि समाज को चलाने के लिए खंड स्तर पर समाज के मुखिया लोगों को कार्य करना होगा। मिलकर विचार करेंगे, मिलकर दायित्व लेंगे और कुछ गड़बड़ होगा तो मिलकर सुधार करेंगे। देश ठीक रहेगा तो हम भी ठीक रहेंगे। यह समाज का काम है। समाज करेगा, संघ सहायता करेगा।

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हुए हैं। यह कोई उत्सव की बात नहीं है। जिसे करने में 100 वर्ष लग गए, वह और पहले हो जाना चाहिए था। समाज स्तर पर कार्य स्वयं करना होगा। संघ के भरोसे नहीं रहना चाहिए। समाज के हर अंग में शक्ति होनी चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत की ओर से संघ शताब्दी वर्ष पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सामाजिक सद्भाव बैठक के बाद संघ प्रमुख विभिन्न जाति, पंथों के प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उनकी जिज्ञासाओं पर सरसंघचालक ने कहा कि आवश्यक है कि अपनी जाति-बिरादरी में चर्चा कर बड़े हिंदू समाज के लिए कार्य करें।

हमें ब्लॉक स्तर पर वर्ष में दो से तीन बार बैठना होगा। हिंदू समाज में पूर्ण स्वतंत्रता है। हम हिंदू समाज के अंग हैं, इस दृष्टि से क्या कर रहे हैं और क्या कर सकते हैं, इस पर विचार करें। मोहन भागवत ने कहा कि समाज को चलाने के लिए खंड स्तर पर समाज के मुखिया लोगों को कार्य करना होगा।

मिलकर विचार करेंगे, मिलकर दायित्व लेंगे और कुछ गड़बड़ होगा तो मिलकर सुधार करेंगे। देश ठीक रहेगा तो हम भी ठीक रहेंगे। यह समाज का काम है। समाज करेगा, संघ सहायता करेगा। सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने समाज में हो रहे सामाजिक कार्यों के प्रेरक उदाहरण साझा किए।

सरसंघचालक ने पंगत में किया भोजनइस अवसर पर सरसंघचालक ने विविध जाति, पंथ और समाज के प्रतिनिधियों के साथ पंगत में भोजन किया। मंच पर सरसंघचालक के साथ प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक की प्रस्तावना सह प्रांत सद्भाव प्रमुख शिवाजी राय ने रखी। सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button