Breaking Newsभारत

एनएच-124डी सड़क निर्माण में गई किसानों की भूमि का मुआवजा न मिलने पर सीपीएम का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

एनएच-124डी सड़क निर्माण में गई किसानों की भूमि का मुआवजा न मिलने पर सीपीएम का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से किसानों के उत्पीड़न एवं मुआवजा भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में सैदपुर से मरदह जाने वाली एनएच-124डी (टू/फोर लेन) सड़क निर्माण में गई किसानों की भूमि का मुआवजा तत्काल दिए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत तालगांव उर्फ मोलनापुर, विकासखंड जखनियां, तहसील जखनियां, जिला गाजीपुर के लगभग 27–28 किसानों की भूमि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में अधिग्रहित की गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी, एसडीएम, लेखपाल सहित जिला के वरिष्ठ राजस्व अधिकारी पूरी तरह अवगत हैं।किसानों द्वारा बताया गया कि मुआवजा न मिलने के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए कार्य रोक दिया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने पर कि दो-तीन दिन या एक सप्ताह के भीतर सभी किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, कार्य पुनः शुरू कर दिया गया। इसके बावजूद लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी 24–25 किसानों को मुआवजा नहीं मिला, जबकि केवल दो-तीन किसानों का ही भुगतान किया गया।आरोप लगाया गया है कि जब किसानों ने बकाया मुआवजे की मांग की तो प्रशासन द्वारा चार किसानों के विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें भयभीत व आतंकित किया गया, ताकि वे अपनी आवाज न उठा सकें। इसे किसानों के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई बताते हुए सीपीएम ने कड़ा विरोध जताया है।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी किसानों का मुआवजा तत्काल भुगतान कराया जाए और किसानों के विरुद्ध की जा रही दमनात्मक व उत्पीड़न की कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो सीपीएम बाध्य होकर आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button