भारतराजनीतिस्पोर्ट्स

प्रभारी मंत्री का गाजीपुर दौरा सम्पन्न,अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन, 3.55 करोड़ की लागत से बनने वाले निबंधन कार्यालय का भूमि पूजन

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।02/02/026को

प्रभारी मंत्री का गाजीपुर दौरा सम्पन्न,अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन, 3.55 करोड़ की लागत से बनने वाले निबंधन कार्यालय का भूमि पूजन

गाजीपुर, 02 फरवरी 2026।जनपद गाजीपुर के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ। भ्रमण के दौरान मंत्री ने खेल, प्रशासनिक तथा विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।प्रभारी मंत्री ने मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी, करमपुर गाजीपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद वे जनपद मुख्यालय पहुंचे, जहां लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंट-वार्ता की तथा पार्टी संगठन के साथ समन्वय बैठक की।इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने आरटीआई ग्राउंड, गाजीपुर नवीन स्टेडियम के समीप प्रस्तावित उप निबंधक कार्यालय सदर एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह भवन 355.76 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।अपने संबोधन में मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता को स्टाम्प शुल्क में बड़ी राहत दी गई है। किरायानामा विलेख पर अब 10 वर्ष की अवधि तक न्यूनतम 500 रुपये एवं अधिकतम 10,000 रुपये स्टाम्प तथा उतनी ही निबंधन शुल्क निर्धारित की गई है।दान विलेख के माध्यम से परिवार के नजदीकी सदस्यों को संपत्ति अंतरण पर अधिकतम 5,000 रुपये स्टाम्प शुल्क लिया जाएगा तथा इससे अधिक शुल्क से छूट दी गई है।महिलाओं के पक्ष में संपत्ति अंतरण पर स्टाम्प शुल्क में छूट को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक कर दिया गया है। इसके तहत नगरीय क्षेत्र में स्टाम्प शुल्क 7 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, डीआईजी स्टाम्प वाराणसी मंडल ऋषिकेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्टी के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button