भारत

गाजीपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।20/01/026को

गाजीपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक

77वें गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चे निकालेंगे प्रभातफेरी, शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

गाजीपुर:जनपद में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाए और इस अवसर पर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट किया जाए।

प्रभातफेरी से होगी शुरुआत,जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 7:30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह प्रभातफेरी दो मार्गों (टाउनहॉल और पीजी कॉलेज चौराहा) से शुरू होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और संविधान के संकल्प का पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट में बच्चों और अतिथियों को मिष्ठान वितरण होगा।

सेनानियों का सम्मान और महापुरुषों को नमन,समारोह के दौरान सुबह 8:40 बजे जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट में और उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित करेंगे। वहीं, नगर पालिका और ब्लॉक स्तर के अधिकारी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर विशेष सफाई अभियान चलाएंगे।

दिन भर के मुख्य कार्यक्रम:स्वास्थ्य शिविर: मलिन बस्ती तुलसी सागर और महाजन टोली में नि:शुल्क दवा वितरण और स्वास्थ्य कैंप।खेलकूद: नेहरू स्टेडियम से 10 किमी की साइकिल दौड़ का आयोजन।पुलिस लाइन: सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण एवं भव्य परेड। फल वितरण: जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और जिला कारागार में मरीजों व कैदियों को फल वितरित किए जाएंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रम: सिटी स्कूल में देशभक्ति गीत, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन,जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए हैं कि 22 से 26 जनवरी की रात्रि तक सभी कार्यालय भवन और तहसीलें प्रकाशमान रहेंगी। मुख्य चौराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से इस राष्ट्रीय पर्व को संकल्प के साथ मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button