गुरुग्राम : अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ गुरुग्राम की टीम ने सेवा सुरक्षा अधिनियम सर्विस एक्ट 2024 पोर्टल लॉन्च होने की खुशी में किया भारतीय मजदूर संघ का मान सम्मान

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ गुरुग्राम की टीम ने सेवा सुरक्षा अधिनियम सर्विस एक्ट 2024 पोर्टल लॉन्च होने की खुशी में किया भारतीय मजदूर संघ का मान सम्मान

आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ गुरुग्राम ने एक मान सम्मान समारोह कादीपुर सब डिवीजन के प्रांगण में जिला अध्यक्ष अरुण घामडौज की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मंच का संचालन अशोक नैन जी ने किया. जिसका मुख्य उद्देश्य था सेवा सुरक्षा अधिनियम सर्विस एक्ट 2024 पोर्टल लॉन्च होने की खुशी में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारीयो का मान सम्मान करना. जिसमें अखिल भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र के संगठनमंत्री श्री पवन जी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार जी, जिला मंत्री समय सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा जी , राष्ट्रीय भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ से अध्यक्ष योगेश शर्मा जी, राष्ट्रीय अखिल भारतीय मंत्री श्री नवीन शर्मा जी, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव जी, प्रदेश सचिव उदय शंकर जी का सेवा सुरक्षा अधिनियम सर्विस एक्ट पोर्टल लॉन्च होने पर मान सम्मान किया गया.इसके उपरांत श्री पवन कुमार जी ने सेवा सुरक्षा अधिनियम के बारे में विस्तार से कर्मचारियों को बताया
सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार जी ने सेवा सुरक्षा अधिनियम पोर्टल लागू होने पर शुभकामनाएं दी ओर कहां की सभी कर्मचारियों का डेटा पोर्टल पर अपलोड होगा अगर डाटा अपलोड करते समय पोर्टल में कोई कमी आती है तो संगठन उसको ठीक करवाने का कार्य करेगा ताकि किसी साथी का डेटा गलत न हो। माननीय पवन कुमार जी ने कहा कि सभी अनुबंधित कर्मचारी पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद रेगुलर कर्मचारियों की श्रेणी में आ जाएगा और रेगुलर कर्मचारियों की तरह हर सुविधा भी कर्मचारियों को मिलने लगेगी। माननीय पवन जी ने कहा कि जल्दी ही कर्मचारियों के लिए मेडिकल पॉलिसी भी लागू करवाई जाएगी। अंत में जिला अध्यक्ष जी ने भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों को गुरुग्राम आने पर धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि गुरुग्राम का हर एक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा।
धन्यवाद
यशपाल नोनीवाल
प्रेस सचिव
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ गुरुग्राम
+919540341222



