Breaking Newsभारत

अयोध्या राज्यपाल ने गणपति सच्चिदानंद आश्रम का किया उद्घाटन, बोलीं- भगवान दत्तात्रेय के जीवन से लें प्रेरणा

अयोध्या राज्यपाल ने गणपति सच्चिदानंद आश्रम का किया उद्घाटन, बोलीं- भगवान दत्तात्रेय के जीवन से लें प्रेरणा

रामनगरी में राज्यपाल ने गणपति सच्चिदानंद आश्रम की शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों से भगवान दत्तात्रेय के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। यहां वह श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। गणपति सच्चिदानंद आश्रम की स्थानीय शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वामी गणपति सच्चिदानंद से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग सुनाया। लोगों से भगवान दत्तात्रेय के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमारी वैदिक परंपराएं वसुधैव कुटुंबकम का सन्देश देती हैं। संसार की सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है। सबसे बड़ी साधना प्रकृति का संरक्षण है। इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी सहित मैसूर व अन्य इलाकों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button