Breaking Newsभारत

बस्ती : जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से विभूषित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अगौना में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाया। उनके बनाए हुए पद पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के पूर्व संध्या पर बहादुरपुर विकास खण्ड में स्थित हिन्दी जगत के महान कवि आचार्य रामचंद्र शुक्ल के जन्म स्थली पर दीप प्रज्वलित कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वछता अभियान भी चलाया गया पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वमान्य , सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कयी योजनाएं चलाई। उनके अटल इरादे परमाणु बम का परीक्षण तथा कारगिल युद्ध में देखने को मिला। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से देश के सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने की शुरुआत की थी। जयंती समारोह में अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह , लल्लू गिरी , डॉ प्रेम त्रिपाठी , शिव कुमार दुबे , पवन कुमार चौरसिया , सचिन कनौजिया , संतोष कुमार सिंह , लालकृष्ण उपाध्याय , जगजीवन अग्रहरि , दिनेश चन्द्र पाण्डेय , दिवाकर विक्रम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता गण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button