कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को गाजीपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।25/12/025को
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को गाजीपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
7 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 2 निरीक्षक व 5 उपनिरीक्षक शामिल
गाजीपुर।जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में कुल 7 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें 2 निरीक्षक एवं 5 उपनिरीक्षक शामिल हैं। यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राज नारायण को प्रभारी निरीक्षक करंडा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को प्रभारी थाना कासिमाबाद से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण में अशोक कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष रामपुर मांझा से हटाकर थानाध्यक्ष करंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेश कुमार को थानाध्यक्ष नंदगंज से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष बहरियाबाद बनाया गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष जंगीपुर से हटाकर थानाध्यक्ष नंदगंज नियुक्त किया गया है।शिवमणि त्रिपाठी को प्रभारी चौकी लोटनइमली, थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष जंगीपुर का कार्यभार सौंपा गया है।वहीं कृष्ण प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बहरियाबाद से हटाकर थानाध्यक्ष रामपुर मांझा के पद पर तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने स्पष्ट किया कि यह प्रशासनिक फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी संबंधित थानों में कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।



