Breaking Newsभारतराजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई

महानगर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में गोकुल अतिथि भवन सिविल लाइंस में PDA प्रहरी /BLA का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संचालन महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी चौधरी चरण सिंह के रास्ते पर हमेशा से चलती आई है। चौधरी साहब की कृषि नीति से देश की आर्थिक तरक्की होगी और किसानों की खुशहाली बढ़ेगी।किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों के रास्ते पर चलने का सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर निगरानी रखें और घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करें।पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव व नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि हमें अपने पीडीए प्रहरियों पर गर्व है कि उन्होंनें जिम्मेदारी से काम किया है। वह बड़े पैमाने पर वोट बचा रहे हैं। पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव व पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर अमीन डक्कु ने कहा कि हमारे पीडीए प्रहरी सावधानी बरतकर निगरानी कर रहे हैं। भाजपा की साजिश षडयंत्र पर नजर रखकर वोट नहीं कटने देंगे। अंत में सभी ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव एम एल सी प्रत्याशी कमलेश जफर अमीन डक्कु मनुरोजन यादव महेंद्र तिवारी रामजतन यादव विद्या सागर उर्फ छोटू अरविंद शुक्ला दयाशंकर निषाद इंजिनियर सुनील श्रीवास्तव मैना भाई सच्चिदानंद यादव जितेंद्र श्रीवास्तव राहुल गुप्ता लालजी भारती राहुल यादव संजय निषाद बिंदा देवी सन्तोष यादव इमरान खान अनारकली मौर्य इमरान दानिश सन्तोष गौड़ उर्मिला देवी सरिता सोनकर कपिल मुनि यादव एजाज अंसारी राजेश यादव राजू सोनू पांडेय अनुप यादव ईश्वर अमर अग्रहरि राजाराम बेलदार अभिषेक पाण्डेय विनोद अग्रहरि इरशाद अहमद उजैर अहमद रफीउल्लाह सलमानी बजीउल्ला अंसारी हमीदुद्दीन अंसारी शिवशंकर गौड़ विक्की निषाद मोहम्मद दिलशाद राजू यादव पुजारी यादव सोहराब खान गोलू चौधरी भवनाथ यादव फिरदौस आलम मुक्तिनाथ मिश्रा राम आशीष यादव मोहन यादव अनिल कुमार तहौवर हुसैन कृष्ण कुमार आफताब शाहिद अख्तर मोहम्मद अख्तर शिव प्रसाद यादव शुभम गौड़ प्रशान्त कुमार संजय श्रीवास्तव ओमप्रकाश अफसैन हैदर रविन्द्र यादव हीरालाल यादव रामवृक्ष मौर्य मुन्ना यादव अनिकेत भारती सुरेंद्र यादव गणेश पासवान मकसुदन मौर्य महेंद्र प्रविंद्र श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।

सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बढ़ती मंहगाई के कारण फसल उत्पादन की लागत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भाजपा किसानों को उनकी फसल की एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देना चाहती है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने जबर्दस्त आंदोलन किया। इसमें सैकड़ों किसानों की जानें चली गई। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की एक बात नहीं सुनी। भाजपा सरकार का रवैया लगातार किसानों की मांगों के प्रति संवेदनशून्य रहा है। किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। खाद की अनुपलब्धता से फसलों की उत्पादकता घटती जा रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। किसानों की जमीनों की लूट का धंधा भाजपा राज में खूब पनपा है। किसानों की जमीनों का मुआवजा बिना बाजार भाव दिए अधिग्रहण हो रहा है । यह उनके साथ अन्याय की पराकाष्ठा है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव विद्यासागर उर्फ छोटू रामजतन यादव भृगुनाध निषाद मैना भाई बालेन्द्र यादव श्याम सुंदर सर्वेश यादव रमेश यादव धन्नजय यादव आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button