समर्थन मूल्य पर धान विक्रय और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को राहत

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को राहत
*धान खरीदी से संतुष्ट भावनाथ सरदार*
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
*बलरामपुर, 20 दिसम्बर 2025/* शासन के धान खरीदी नीति से किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है। जिससे सरकार और किसान के बीच मजबूत होते भरोसे का प्रतीक बनकर उभरा है।
शासन की धान खरीदी नीति से किसानों को उनकी उपज का उचित और समयबद्ध मूल्य मिल रहा है, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि सरकार और किसान के बीच भरोसा भी मजबूत हुआ है। जिले के किसान भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से संतुष्ट हैं
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के किसान भावनाथ सरदार की आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से अपने खेतों में धान की फसल तैयार की। वे कहते है कि मौसम की अनिश्चितता और बढ़ती लागत के कारण मन में आशंकाएँ थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-हितैषी नीतियों ने उन्हें आश्वस्त किया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 प्रति क्विंटल मूल्य से उनकी मेहनत का उचित दाम मिल रहा है। टोकन मिलने के बाद भावनाथ धान बेचने महाराजगंज उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में सहयोगी कर्मचारी और डिजिटल तौल कांटे से सटीक माप-तौल ने पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया। भावनाथ सरदार ने लगभग 85 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि धान बेचने में न लंबी कतारें, न अनावश्यक प्रतीक्षा और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। धान विक्रय की पूरी राशि सीधे उनके बैंक खाते में समय पर जमा हो जाएगी। इससे वे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों तथा आगामी रबी फसल की तैयारी निश्चिंत होकर कर पाएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू पारदर्शी और किसान हितैषी खरीदी व्यवस्था के लिए उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।



