मनरेगा में कुप निर्माण से किसानों की आय में हो रही वृद्धि

मनरेगा में कुप निर्माण से किसानों की आय में हो रही वृद्धि
*सिंचाई सुविधा के साथ बहुफसली खेती और आजीविका संवर्धन से आर्थिक स्थिति में सुधार*
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
*बलरामपुर,20 दिसम्बर 2025/* जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उमको में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) से किसानों को सिंचाई सुविधा में सहूलियत हुई है।
ग्राम उमको के श्री तेतरी बताते है कि मांग पर 2,61,371 रुपए की लागत से कुप (कुप निर्माण) का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। और आज सुविधा का लाभ ले रहे है
वे बताते है कि पहले गांव उमको में गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए पीने के पानी का कोई श्रोत नहीं था फसलों में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। जल निकासी की दिशा में बदलाव और भूजल स्तर की गिरावट जैसी समस्याएं भी सामने थीं। लेकिन कुप के निर्माण से पशुओं के लिए पेयजल, खेतों के लिए सिंचाई में सुविधा मिली है और विविध फसलों में भी सुविधाएं सुनिश्चित हुई है।
श्री तेतरी बताते हैं कि कार्य स्वीकृत होने के बाद तकनीकी सहायक की सहायता से लेआउट तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें कुल 218 मानव दिवस सृजित हुए।अब इस कुप के निर्माण से लगभग 1 एकड़ भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है। साथ ही कुप हो जाने से सब्जी उत्पादन भी ले रहे है जिससे अतिरिक्त आय का स्रोत बना है। पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित हुई है। साथ ही मत्स्य पालन से अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है।



