Breaking Newsभारत

एसआईआर : फॉर्म भरने में सबसे आगे ग्रामीण मतदाता, लखनऊ के मोहनलालगंज में सर्वाधिक 74.34 फीसदी भरे गए

एसआईआर : फॉर्म भरने में सबसे आगे ग्रामीण मतदाता, लखनऊ के मोहनलालगंज में सर्वाधिक 74.34 फीसदी भरे गए

लखनऊ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों ने शहरी इलाकों को पीछे छोड़ दिया है, सबसे ज़्यादा 74.34% काम मोहनलालगंज में पूरा हुआ। कुल मिलाकर जिले में 53.56% SIR पूरा हो चुका है।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(एसआईआर) में ग्रामीण क्षेत्र शहर से आगे निकल गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक करीब 53.56 फीसदी एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। मोहनलालगंज में सर्वाधिक 74.34 फीसदी व लखनऊ (उत्तरी) में सबसे कम 43.46 फीसदी एसआईआर हुआ है। जिले में 3789 बीएलओ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता काफी जागरूक और बीएलओ सक्रिय नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि ग्रामीण मतदाता स्वयं बीएलओ को ढूंढ कर या प्रधान से संपर्क कर फॉर्म भरकर जमा करने में सक्रियता दिखाई है। इस सक्रियता की वजह से शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण सबसे आगे हैं। शहर की गोमतीनगर सरीखी पॉश कॉलोनियों के मतदाताओं को अनाउंसमेंट कर बीएलओ व सुपरवाइजर जागरूक करने में जुटे हैं।

विधानसभा क्षेत्र             तैनात बीएलओ एसआईआर का पुरा हुआ काम प्रतिशत में168-मलिहाबाद                    406              66.61 फीसदी169- बख्शी का तालाब         490                63.34 फीसदी170-सरोजनी नगर               582               49.12 फीसदी171- लखनऊ (पश्चिम)      416                52.62 फीसदी172- लखनऊ (उत्तरी)      408                43.46 फीसदी173- लखनऊ (पूर्वी)                           417 45.18 फीसदी174-लखनऊ सेंट्रल             339            49.23 फीसदी175- लखनऊ कैंट             330            44.10 फीसदी176-मोहनलालगंज             401            74.34 फीसदीओवरऑल प्रतिशत            3789               53.56 फीसदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button