Breaking Newsभारत

*घर-घर जाने के बजाए BLO बूथ पर बैठे, बोले-यहीं से ले जाओ गणना प्रपत्र, लखनऊ में एसआईआर का हाल

*घर-घर जाने के बजाए BLO बूथ पर बैठे, बोले-यहीं से ले जाओ गणना प्रपत्र, लखनऊ में एसआईआर का हाल*

 

यूपी में एसआईआर जारी है। लखनऊ में पूरे लखनऊ के नौ विधान सभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र बांटे जा रहे हैं। यहां कई कालोनियों का हाल है कि बीएलओ घर-घर नहीं जा रहे हैं। बूथ पर बेठ कर बोल रहे हैं कि यहीं से गणना पत्र ले जाओ।

 

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत पूरे लखनऊ के नौ विधान सभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र बांटे जा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र भरने के बाद चार दिसम्बर से पहले बीएलओ को वापस भी करना है। ऐसे में गणना प्रपत्र मतदाताओं तक समय पर पहुंच जाएं यह प्राथमिकता है। अबरार नगर में रहने वाले कामिल और उनका परिवार गणना प्रपत्र का इंतजार कर रहा है। इसी तरह हामिद, जुनैद की भी यही दिक्कत है। एक दिन पहले एक पड़ोसी ने बताया कि बीएलओ घर नहीं आने वाले। आपको अपने बूथ जा कर गणना प्रपत्र भरना होगा। उसे भरने के बाद वहीं पर वापस जमा करना होगा। बूथ पर बेठ कर बोल रहे हैं कि यहीं से गणना पत्र ले जाओ। शहर के अधिसंख्य मोहल्लों कालोनियों में यही स्थिति है।

 

चुनाव आयोग का निर्देश है कि बीएलओ घर घर जाएंगे, मतदाता को समझाएंगे कि गणना प्रपत्र कैसे भरना है। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी करेंगे। बावजूद इसके कई इलाकों में बीएलओ मतदाताओं तक पहुंच नहीं रहे हैं। अब जबकि गणना प्रपत्र भरने के बाद उसे जमा करने का समय आ गया है तो पता चल रहा है कि बीएलओ आएंगे नहीं। उनको ही बूथ तक जाना पड़ेगा। लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र 173 से जुड़े मतदान केन्द्र खुर्रम नगर गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिव चन्द्र पब्लिक इंटर कॉलेज से जुड़े दर्जनों इलाकों से शिकायत आ रही है।

पुराना खुर्रम नगर, शादाब कालोनी, पंत कालोनी, श्याम विहार के मतदाता गणना प्रपत्र का इंतजार कर रहे हैं। बीएलओ घर घर जाने की बजाए मतदान केन्द्र में बैठे हुए हैं। इन्दिरा नगर के भी कुछ इलाकों में यही स्थिति है। जब मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी निरीक्षण पर निकले तो आनन फानन डी ब्लॉक में गणना प्रपत्र मतदाताओं तक पहुंच गए। सेंट्रल एकादमी से जुड़े कुछ बूथों पर भी प्रपत्र नहीं पहुंचने या देर से पहुंचने की शिकायत है। इसी तरह आशियाना सेक्टर एल में अब तक गणना प्रपत्र बीएलओ ने नहीं पहुंचाए हैं।

प्रशासन सख्त, कोई मतदाता न छूटे

  • दूसरी ओर जिलाधिकारी विशाख जी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शुभी सिंह रोजाना मतदान केन्द्रों और बूथों तक पहुंच रहे हैं। बीएलओ को समझा रहे हैं कि एक भी मतदाता न छूटने पाए। बावजूद इसके नवाबों के शहर के कई बीएलओ मनमानी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button