
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
NCL जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत जमानियां पुलिस ने दी नई आपराधिक कानूनों व साइबर सुरक्षा की जानकारी
गाजीपुर, 04 नवम्बर 2025को
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में थाना जमानियां पुलिस टीम द्वारा आज A.H.M. पब्लिक स्कूल, जमानियां में NCL जागरूकता अभियान 2.0 से सम्बंधित एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित छात्रों एवं नागरिकों को तीन नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्राविधानों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए कानूनों में शून्य एफआईआर (Zero FIR), E-FIR, समयबद्ध न्याय प्रणाली, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े विशेष प्राविधान, फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग और पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों पर विशेष बल दिया गया है।
इसके साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने सभी को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
इसी क्रम में थाना शादियाबाद पुलिस टीम द्वारा भी A.H.M. पब्लिक स्कूल, शादियाबाद में छात्रों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नए आपराधिक कानूनों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को नए कानूनों की जानकारी देकर उन्हें अधिक सजग और सशक्त बनाना रहा।



