गाजीपुर : बे-मौसम बारिश व चक्रवाती तूफान से धान की फसल बर्बाद — नुकसान के आकलन हेतु टीम गठित

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।01/11/025को
🌾 बे-मौसम बारिश व चक्रवाती तूफान से धान की फसल बर्बाद — नुकसान के आकलन हेतु टीम गठित
उप जिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार के निर्देश पर लेखपाल कर रहे खेतों का सर्वेक्षण
जखनियां (गाज़ीपुर)। हाल ही में हुए बे-मौसम वर्षा और चक्रवाती तूफान ने किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब जाने से किसानों पर आर्थिक संकट गहरा गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार ने तहसील स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया है, जो फसल क्षति का विस्तृत आकलन कर रही है। इस कार्य में उपजिलाधिकारी की देखरेख में प्रत्येक ग्रामसभा के लेखपालों को नियुक्त किया गया है।
टीम किसानों के खेतों में जाकर बर्बाद हुई फसल का वास्तविक मूल्यांकन कर रही है। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, वे अपने ग्रामसभा के लेखपाल से संपर्क कर लिखित रूप में नुकसान का विवरण दर्ज करा सकते हैं।
बताया गया कि चक्रवाती तूफान के चलते कई क्षेत्रों में धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने शीघ्र ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं।



