Breaking Newsभारत

गाजीपुर : मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जन-जागरूकता चौपाल आयोजित

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।29/10/025को

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जन-जागरूकता चौपाल आयोजित

भावरकोल, सैदपुर, मरदह व जखनिया में हुई रैलियाँ — विशिष्ट उपलब्धियों पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विकास खंडों — भावरकोल, सैदपुर, मरदह एवं जखनिया में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जन-जागरूकता चौपालों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को शासन की विभिन्न सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जागरूकता रैलियाँ भी निकाली गईं, जिनमें ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालयों में बालिकाओं एवं छात्रों को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 181, 1076, 108 — की जानकारी दी गई। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर रैली के माध्यम से संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियाँ हासिल करने वाली शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। चौपालों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button