Breaking Newsभारत
लखनऊ नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल, ऑफिसों पर जड़े ताले

लखनऊ नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल, ऑफिसों पर जड़े ताले
नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल, ऑफिसों पर जड़े ताले
खाली पदों पर भर्ती ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन किया।उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनल कार्यालय पर सुबह ही उनके खुलने से पहले ही ताले जड़ दिए । इसके कारण कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही नहीं जा पाए। वही तालाबंदी के कारण जो लोग नगर निगम के कार्यालय में गृहकर जमा करने पहुंचे थे उनको वापस लौटना पड़ा इसी तरह उन लोगों को भी वापस जाना पड़ा जो लोग जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने व अन्य कामों से नगर निगम आए थे।



