डॉ मंगलेश श्रीवास्तव अखिल भारतीय महापौर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

डॉ मंगलेश श्रीवास्तव अखिल भारतीय महापौर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को अखिल भारतीय महापौर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे गोरखपुर नगर निगम की उपलब्धियों
गोरखपुर की पहचान एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाई पर पहुंची है। अखिल भारतीय महापौर परिषद नई दिल्ली की घोषित कार्यकारिणी सूची में गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष करनाल की महापौर रेनू बाला गुप्ता ने की। अपनी नियुक्ति पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि गोरखपुर नगर निगम की उपलब्धियों, नागरिकों की सामूहिक शक्ति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों ने गोरखपुर को पूरे देश में नई पहचान दिलाई है।
अब परिषद स्तर पर इस उपलब्धि को और ऊंचाई देने का संकल्प मेरा दायित्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन और जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। गोरखपुर नगर निगम की उपलब्धियां -स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 03 से 10 लाख जनसंख्या वाली श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान सफाई मित्र सुरक्षित शहर श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान फाइफ स्टार गारबेज फ्री सिटी रेटिंग वॉटर प्लस सिटी प्रमाणन – स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 ओडीएफ प्लस प्लास सिटी प्रमाणन राष्ट्रीय स्तर पर 74वां स्थान और प्रदेश में 7वां स्थान -राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में गोरखपुर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर सम्मान मिला। – राज्य स्तरीय मान्यता स्वच्छता ही सेवा अभियान में गोरखपुर ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेस्ट टू आर्ट और हरित गोरखपुर अभियान ने व्यापक प्रशंसा प्राप्त किया।



