भारत

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की डीएम ने की सख्त समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।05/02/026को

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की डीएम ने की सख्त समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

गुणवत्ता व समयबद्धता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित/आर्थिक योजनाओं, क्रिटिकल गैप्स तथा लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद निर्माण खंड वाराणसी प्रथम, सीएनडीएस जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग गाजीपुर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई निर्माण खंड वाराणसी, सीएलडीएफ गाजीपुर, यूपी सिडको गाजीपुर, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 वाराणसी, राजकीय निर्माण निगम की विभिन्न इकाइयों, पैकफेड, देवकली पंप कैनाल प्रखंड, लघु नहर खंड गाजीपुर एवं राज्य सेतु निगम वाराणसी सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं। उन्होंने जनपद में धनाभाव के कारण रुके अधूरे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने का निर्देश दिया।धन आवंटन के बावजूद कम प्रगति वाले कार्यों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर किया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button