बदलेगा राजधानी का पावर सेंटर: सहारा शहर बनेगा सत्ता का नया केंद्र, यहां विधानसभा भवन बनाने की कवायद तेज

बदलेगा राजधानी का पावर सेंटर: सहारा शहर बनेगा सत्ता का नया केंद्र, यहां विधानसभा भवन बनाने की कवायद तेज
राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन बनाने की कवायद तेज हो गई है। एलडीए ने शासन के निर्देश पर कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।एलडीए के अधिकारी ने बताया कि करीब 10 महीने पहले एलडीए ने सहारा शहर में अपने हिस्से की 75 एकड़ जमीन कब्जे में ली थी। इसके बाद सितंबर में नगर निगम ने अपने हिस्से की 170 एकड़ जमीन को लीज निरस्त करने के बाद कब्जे में लिया था। इस तरह कुल 245 एकड़ जमीन खाली हो गई है। अब इसी जमीन पर नया विधानभवन बनाने की तैयारी है।
जमीन की पैमाइश रिपोर्ट भेजी जा चुकी
शासन के निर्देश पर जमीन की पैमाइश रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उच्च स्तर पर यहां विधानभवन निर्माण के लिए सहमति बन चुकी है। आगे की प्रक्रिया के लिए ही कंसल्टेंट नियुक्त करने और उसके जरिये डीपीआर और डिजाइन तैयार करने की तैयारी है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि कि सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन निर्माण के संबंध में प्रक्रिया चल रही है।कई वर्ष से थी जमीन की तलाश
जानकारों का कहना है कि सरकार नया विधानभवन बनाने के लिए करीब 200 एकड़ जमीन की तलाश कई वर्ष से कर रही थी। यहां नगर निगम की 170 और एलडीए की 75 एकड़ जमीन मिलाकर कुल जमीन 245 एकड़ है। यह जगह लोकेशन व आवागमन के हिसाब से भी उपयुक्त भी है। इसी वजह से शासन ने इसी जगह पर नया विधानभवन बनाने का मन बनाया है।



