गाजीपुर: छात्र और पुलिस के बीच बढ़ेगी मित्रता, ‘SPEL 3’ कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।20/01/026को
गाजीपुर: छात्र और पुलिस के बीच बढ़ेगी मित्रता, ‘SPEL 3’ कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

एएसपी सिटी ने दिखाई हरी झंडी; 30 दिनों तक पुलिसिंग के गुर सीखेंगे स्नातक के विद्यार्थी
गाजीपुर। जनपद के युवाओं और छात्र-छात्राओं के मन से पुलिस का भय दूर करने और उन्हें कानून की बारीकियों से रूबरू कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन में ‘SPEL 3’ (Student Police Experiential Learning) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभिनव पहल की शुरुआत की।
कानून और सुरक्षा का ककहरा सीखेंगे इंटर्न,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएसपी सिटी डॉ. मिश्रा ने बताया कि इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्नातक स्तर के चयनित विद्यार्थियों को पुलिस थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में ‘इंटर्न’ के रूप में रखा जाएगा। छात्र इस दौरान आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी और कानून व्यवस्था जैसे गंभीर विषयों पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों के ‘पीपल स्किल्स’ में सुधार होगा और वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।
पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना,उद्घाटन के बाद छात्रों को पुलिस लाइन के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। इसमें शस्त्रागार, डायल 112 कंट्रोल रूम, साइबर थाना, फायर ब्रिगेड और आदेश कक्ष शामिल रहे। छात्रों ने पहली बार पुलिस के कम्युनिकेशन सिस्टम और हथियारों की जानकारी ली।
कल से थानों में तैनात होंगे छात्र,एनएसएस के जनपद नोडल अधिकारी मनीष कुमार सोनकर ने बताया कि 21 जनवरी से सभी चयनित छात्र अपने निर्धारित थानों (सादात, मोहम्मदाबाद, सैदपुर और कोतवाली) में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक और नोडल पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।



