Breaking Newsभारत

सीएम योगी ने ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का विमोचन किया

सीएम योगी ने ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का विमोचन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर गोरखपुर नगर निगम का ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर, विधायक, नगर आयुक्त एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। कैलेंडर में नगर निगम की स्वच्छता उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विवरण है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

गोरखपुर।मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर नगर निगम के ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का लोकार्पण किया। इस दौरान महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की नगर निगम की उपलब्धियों के लिए महापौर एवं नगर आयुक्त समेत सभी पार्षदों एवं महानगरवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही महानगर को गारबेज फ्री सिटी में 7 स्टॉर का लक्ष्य हासिल करने का लक्ष्य भी दिया। नगर निगम का वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026 सिर्फ तिथियों का संग्रह न होकर नगर निगम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का दस्तावेज है, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में प्राप्त 5-स्टार रेटिंग और सफाई मित्र सुरक्षित शहर में देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान बनाने जैसी गौरवशाली उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर, और राप्ती नदी के संरक्षण के लिए फाइटोरेमेडिएशन जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ ‘वेस्ट टू वंडर’ और लिगेसी वेस्ट निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण दिया है।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जन-भागीदारी के माध्यम से गोरखपुर को एक ‘आदर्श एवं आधुनिक नगर’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करना है। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कैलेंडर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के थीम स्वच्छता की एक पहल – बढ़ाये हाथ करे सफाई साथ को जोड़ते हुए आम जनमानस में भी जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button