Breaking Newsभारतराजनीति

सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण, जाएंगे पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर

सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण, जाएंगे पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में सीएम की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये से इस कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में सीएम की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये से इस कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है। लोकार्पण समारोह में सीएम राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के 10 एलआईजी-ईडब्लूएस आवंटियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री के शुक्रवार शाम को गोरखपुर में आगमन की संभावना है। अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को उनके बजट के अनुरूप शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब ढाई साल पहले कल्याण मंडपम का विजन दिया था। महानगर में अब तक मुख्यमंत्री के हाथों खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला और राप्तीनगर विस्तार में कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है।

जीडीए के उपाध्यक्ष, आनंद वर्द्धन ने कहा कि वार्ड नंबर 22जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया के कल्याण मंडपम के संचालन के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही फर्म का चयन हो जाएगा। दो और कल्याण मंडपम का शिलान्यास भी संभावित है।

300 व्यक्तियों की क्षमता

बिछिया कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 10 जून 2024 से शुरू हुआ था। 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में हुए निर्माण में 300 व्यक्तियों की है। यहां बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर आदि की व्यवस्था है। वहीं, जंगल बेनीमाधव, बशारतपुर, नकहा नंबर दो, महादेव झारखंडी और सेमरा में भी कल्याण मंडपम का निर्माण प्रस्तावित हैं।

महाशिवरात्रि पर पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर जाएंगे सीएम
पीपीगंज क्षेत्र के भरोहिया में स्थित प्राचीन पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लगभग दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील प्रशासन ब्लाक कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button