Breaking Newsभारतराजनीति

सीएम ने मित्सुई प्रबंधन के साथ निवेश पर की चर्चा, पी में बड़े निवेश का दिया आमंत्रण

सीएम ने मित्सुई प्रबंधन के साथ निवेश पर की चर्चा, पी में बड़े निवेश का दिया आमंत्रण

जापान दौरे के दौरान सीएम योगी ने मित्सुई प्रबंधन के साथ निवेश पर व्यापक चर्चा की। उन्हें यूपी में बड़े निवेश का आमंत्रण दिया। नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे प्रमुख सेक्टर्स में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। बुधवार को दौरे के पहले दिन वह टोक्यो पहुंचे। वहां पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। पहले दिन उन्होंने वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कंपनी मित्सुई एंड कंपनी लि. (Mitsui & Co.) के प्रबंधन से मुलाकात की। उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

चार उभरते सेक्टर पर रणनीतिक फोकस

इस दौरान सीएम ने विशेष रूप से चार प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा के तहत सोलर, बायो-एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) के तहत आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल सर्विसेज और स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेश पर चर्चा हुई। तीसरा सेक्टर सेमीकंडक्टर रहा। इसमें चिप निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन का विस्तार प्रमुख रहे। वहीं चौथा सेक्टर डेटा सेंटर रहा। इसमें हाइपर-स्केल डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कनेक्टिविटी हब जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर गहन विमर्श हुआ।

भारत-जापान औद्योगिक संबंधों को नई गति

सीएम ने मित्सुई प्रबंधन को दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। कहा कि यूपी भारत-जापान आर्थिक सहयोग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूपी देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार होने के साथ-साथ उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स के कारण निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

उन्होंने राज्य सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा के दौरान बताया। भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी और परिणामोन्मुख वातावरण उपलब्ध कराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button