सीआरबी पहुंचे गोरखपुर, स्पेशल ट्रेन से जाएंगे सिवान- हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

सीआरबी पहुंचे गोरखपुर, स्पेशल ट्रेन से जाएंगे सिवान- हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर, क्रू लॉबी का निरीक्षण किया। रेल यूनियन के पदाधिकारियों से भी मिले। स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते गोरखपुर से सिवान तक जाएंगे। वहीं, रेलवे की महाप्रबंधक और अन्य आला अधिकारी भी सिवान जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित जनसभा से गोरखपुर-पाटलिपुत्र (पटना) वंदे भारत को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। तैयारियों का जायजा लेने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार बृहस्पतिवार सुबह गोरखपुर पहुंचें। सबसे पहले उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
उनके आगमन को लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर अधिकारी दिन भर निरीक्षण करते रहे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर, क्रू लॉबी का निरीक्षण किया। रेल यूनियन के पदाधिकारियों से भी मिले।
स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते गोरखपुर से सिवान तक जाएंगे। वहीं, रेलवे की महाप्रबंधक और अन्य आला अधिकारी भी सिवान जाएंगे। उधर, गोरखपुर से पाटलिपुत्र (पटना) वंदे भारत की रेक पहुंच गई। जरूरी जांच के बाद उसे फिट कर दिया गया। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री सिवान में आयोजित एक जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आधिकारिक शेड्यूल नहीं आया है।
रेल प्रशासन की तरफ से रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, वंदे भारत गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे चलेगी और पटना 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में पाटलिपुत्र से 2:25 बजे चलेगी और गोरखपुर 9:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का पांच स्टॉपेज कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में होगा। ट्रेन को चलाने के लिए गोरखपुर जंक्शन पर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।