सिद्धार्थनगर: ‘आल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ का भव्य सम्मान समारोह संपन्न, उमड़ा पत्रकारिता और व्यापार जगत का जनसैलाब

सिद्धार्थनगर: ‘आल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ का भव्य सम्मान समारोह संपन्न, उमड़ा पत्रकारिता और व्यापार जगत का जनसैलाब
सिद्धार्थनगर। ‘आल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ के तत्वावधान में जनपद सिद्धार्थनगर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन अम्बेडकर सभागार मे किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर प्रदेश और जिले के दिग्गज पत्रकार साथियों, समाजसेवी हस्तियों और प्रबुद्ध नागरिक समूहों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि और प्रमुख हस्तियां
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लुंबिनी नेपाल की मेयर श्रीमती कल्पना गौतम ने शिरकत की। उनके साथ प्रदेश महामंत्री श्री उमेश प्रताप सिंह और पूर्वांचल प्रभारी श्री मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी दिलीप द्विवेदी का पत्रकार साथियों और व्यापारिक नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में आये हुए पत्रकार समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विचारों का आदान-प्रदान और एकता का संदेश
समारोह में पत्रकार बंधुओं और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने पत्रकारिता की शुचिता, पत्रकारों की सुरक्षा और समाज के विकास में उनकी भूमिका पर बल दिया। उपस्थित जनसमूह ने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
”सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा सहित पूरे पूर्वांचल से आए पत्रकार साथियों से जो स्नेह और सम्मान मिला, वह अभिभूत करने वाला है। मैं सभी पत्रकार भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
— दिलीप द्विवेदी (प्रदेश प्रभारी)



