Breaking Newsभारत

सादात : नगर के वार्ड छह स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार शाम श्री खाटू श्याम बाबा का कीर्तन और भजन संध्या आयोजित किया गया

सादात। नगर के वार्ड छह स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार शाम श्री खाटू श्याम बाबा का कीर्तन और भजन संध्या आयोजित किया गया। गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु नर नारी शामिल हुए।

इस भजन संध्या में इंदौर से आए कलाकार ललित माली और आरती माली ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ भोपाल के कलाकार सत्यम भट्ट ने भी एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने ‘मेरा खाटू वाला श्याम’ और ‘थारी मोरछड़ी लहराओ’ और हारे का सहारा जैसे लोकप्रिय भजनों से समां बांधने का काम किया। इस दौरान बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार और झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भजन-कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों के साथ भक्त झूमते और भक्ति में लीन दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button