सादात (गाजीपुर) : जीउत दास पब्लिक स्कूल चैनपुर सादात का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

जीउत दास पब्लिक स्कूल चैनपुर सादात का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सादात (गाजीपुर): जीउत दास पब्लिक स्कूल, चैनपुर सादात का वार्षिकोत्सव शनिवार की देर शाम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की झलक साफ दिखाई दी।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दहेज प्रथा, नारी सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या तथा मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के चाचा विनोद यादव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम होते हैं। इससे बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक राजनाथ यादव, डॉ. विजय बहादुर यादव, कन्हैया यादव ‘पप्पू’, मुसाफिर यादव, इंजीनियर सभाजीत सिंह यादव, संजय यादव ‘पप्पू’ एवं कमलेश यादव ‘भानु’ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में एलकेजी से कक्षा आठ तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आशी सिंह, एलिजा जहरा, अक्षिता यादव, अपूर्वी, शिवांगी, आयुष, प्रज्ञा जायसवाल, अनन्या यादव, ध्रुव एवं निशांत प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विजय बहादुर यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान विभिन्न विधाओं से किया। कार्यक्रम में मुसाफिर यादव, कन्हैया यादव ‘पप्पू’, अब्दुल वाजिद अंसारी ‘पप्पू’, मन्नू लाल यादव, डॉ. दीपक चौरसिया, सुशील सिंह, रामलखन यादव, राम निवास यादव, रामेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, डॉ. अनिल राय, रविंद्र यादव, प्रमोद, अमन, आदित्य, कृष्णकांत सहित अनेक शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में विवेक जायसवाल, प्रधानाचार्य स्नेहलता गुप्ता एवं अजमत आब्दी की सराहनीय भूमिका रही। अंत में प्रबंध निदेशक डॉ. विजय बहादुर यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।



