सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जिलाधिकारी ने प्रतीक झण्डा लगाकर किया अभियान का शुभारंभ

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।07/12/025को
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जिलाधिकारी ने प्रतीक झण्डा लगाकर किया अभियान का शुभारंभ

गाजीपुर – सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो. निशात अफजल ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार को प्रतीक झण्डा लगाकर अभियान की शुरुआत कराई। इस दौरान जिलाधिकारी ने दान पेटी में योगदान देकर शहीदों, विकलांग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु सहयोग प्रदान किया।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित दान लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें, जिससे जनपद अपने लक्ष्य को समय से प्राप्त कर सके।देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है झण्डा दिवस विंग कमांडर मो. निशात अफजल ने बताया कि 07 दिसंबर को देशभर में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हमारे वीर जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिवस उन सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो सीमाओं पर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।उन्होंने कहा कि झण्डा दिवस पर नागरिक स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देकर शहीदों के परिवारों, विकलांग सैनिकों और पूर्व सैनिकों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह दान राष्ट्रभावना, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का प्रतीक है।
जिलाधिकारी ने की व्यापक सहयोग की अपील
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे झण्डा दिवस पर उदारतापूर्वक दान करें और राष्ट्र के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करें।दान हेतु खाता विवरण:खाता संख्या: 11156178440,IFSC Code: SBIN0000080 बैंक: भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, नजदीक कोतवाली, जनपद गाजीपुर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक दान कर शहीद सैनिकों के प्रति नमन प्रकट करने की अपील की।



