Breaking Newsभारत

सपा दिग्गजों का जमावड़ा: पार्षद ममता रावत और नेता गौतम रावत के नेतृत्व में बाबा साहब के जन्मोत्सव पर संकल्प सभा।

सपा दिग्गजों का जमावड़ा: पार्षद ममता रावत और नेता गौतम रावत के नेतृत्व में बाबा साहब के जन्मोत्सव पर संकल्प सभा।

लखनऊ: संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भरवारा मल्हौर वार्ड के ग्राम सेमरा स्थित मंगलम लॉन में एक भव्य ‘विचार गोष्ठी’ का आयोजन किया गया।

​पार्षद ममता रावत (राष्ट्रीय सचिव, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी) द्वारा आयोजित और प्रखर नेता श्री गौतम रावत (हैदरगढ़ विधानसभा) की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के साथ महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​मुख्य अतिथियों का संबोधन:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया श्रीमती जूही सिंह जी ने शिरकत की। उन्होंने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को शिक्षित और संगठित होने का आह्वान किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मिनाक्षी सिंह अग्रवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रेमलता यादव (जिला अध्यक्ष), फरा नाज, और ब्लॉक प्रमुख ऊषा सेन ने भी अपने विचार साझा किए।

​दिग्गज नेताओं की उपस्थिति:

इस गरिमामयी अवसर पर जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, सांसद आर.के. चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, रंजीत यादव खलीफा, और विजय सिंह यादव (प्रदेश सचिव) ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सुरेश यादव, पूर्व प्रधान सुनील यादव, सतेन्द्र रावत, शादिक प्रधान, RB यादव, गोविंद यादव और त्रिभुवन यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नेता उपस्थित रहे।

​कार्यकर्ताओं का जोश:

कार्यक्रम को सफल बनाने में यादवेन्द्र यादव गब्बर, अरुण बालमीकी, विनोद यादव, रवि यादव, अश्वनी गौतम, आदित्य यादव, सचिन यादव, राधेश्याम यादव, विकाश यादव, राजेश यादव, मुकेश रावत, मनोज यादव, बलराम गौतम और रघुनंदन जैसे कर्मठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

​आयोजक का संदेश:

आयोजक पार्षद ममता रावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बाबा साहब का जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिया गया संविधान ही हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। आज की यह विचार गोष्ठी उनके सपनों के समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button