Breaking Newsभारत

शारदीय नवरात्रि साधना अनुष्ठान की पूर्णाहुति 1 अक्टूबर दिन बुधवार को

शारदीय नवरात्रि साधना अनुष्ठान की पूर्णाहुति 1 अक्टूबर दिन बुधवार को

*गोरखपुर*
अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर गायत्री मंदिर परिसर के “*पंच कुण्डीय यज्ञशाला”* मे शारदीय नवरात्रि की साधना जप तप व्रत चालिसा पाठ अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर्व पूजन के पश्चात गायत्री महायज्ञ हवन प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर अनगिनत पालियों मे दोपहर तक चलेगा।। *नवरात्रि पूर्णाहुति का कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर, गायत्री शक्तिपीठ बासुडीहा गगहा, गायत्री शक्तिपीठ सहजनवां* सहित सभी गायत्री शक्तिपीठों पर सम्पन्न होता है आप अपने जिले के नजदीकी गायत्री शक्तिपीठ पर पूर्णाहुति मे अवश्य सम्मिलित होवें।।
गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर सामुहिक भोजन प्रसाद की व्यवस्था के साथ साथ
हर वर्ष की भांति ही कन्याओं को भोजन कराएं जाने की बहुत ही उत्तम व्यवस्था इस वर्ष भी किया गया है।।
गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर के व्यवस्था एवं उपजोन कार्यालय से जुड़े वरिष्ठ केन्द्रीय प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी जी, श्री प्रभाशंकर दुबे जी, श्री जगन्नाथ द्विवेदी जी, बाबू श्री आलोक सिंह जी, श्री सुनील दुबे जी ने सभी साधक, परिजन, परिव्राजक, कार्यकर्ता भावना शील,धर्मप्रेमी से विनम्रता पूर्वक करबद्ध अनुरोध किए हैं कि नवरात्रि पूर्णाहुति की सूचना को एक दूसरे तक शेयर करते हुए गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर 1 अक्टूबर दिन बुधवार को समय से सहभागिता सुनिश्चित करें और गुरुदेव महाकाल के अनुदान वरदान आशिर्वाद प्राप्त करें🙏🏿🙏🏿।।
अच्युतानंद शर्मा
मीडिया प्रभारी उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button