शहर में कल से बहुत कुछ हो जाएगा महंगा, दुकान, रेस्टोरेंट सहित इसके लिए देना होगा दोगुना शुल्क

शहर में कल से बहुत कुछ हो जाएगा महंगा, दुकान, रेस्टोरेंट सहित इसके लिए देना होगा दोगुना शुल्क
लखनऊ शहर में बुधवार से बहुत कुछ महंगा हो जाएगा। कल्याण मंडप की बुकिंग के लिए जेब ढीली करनी होगी। वहीं, मानचित्र पास कराना भी महंगा पड़ेगा।
एक अप्रैल से आम लोगों के जेब पर बोझ और बढ़ जाएगा। नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बीते दिनों जो लाइसेंस शुल्क सहित अन्य कई तरह के शुल्क बढ़ाए थे, वह एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगे।
अब जो लोग घर बनाएंगे उनको मानचित्र स्वीकृति के लिए एलडीए को बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा। एलडीए ने मानचित्र शुल्क में करीब चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसी तरह एक अप्रैल से नगर निगम के कल्याण मंडपों का किराया भी 40 प्रतिशत बढ़ जाएगा। शहर में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी का लाइसेंस शुल्क नगर निगम ने दोगुना तक बढ़ा दिया है। यह भी एक अप्रैल से लागू हो जाएगी
मानचित्र स्वीकृति के लिए नई और पुरानी शुल्क दरें मद
वर्तमान दर
नई दर
विकास शुल्क
2475
2564
निरीक्षण शुल्क (भवन निर्माण अनुमति हेतु)
20
20.80
निरीक्षण शुल्क (विकास अनुमति हेतु)
10
10.40
अनुज्ञा शुल्क (आवासीय भवन)
05
5.20
अनुज्ञा शुल्क (समूह आवास)
15
15.60
अनुज्ञा शुल्क (व्यावसायिक/कार्यालय)
30
31.10
विकास अनुज्ञा शुल्क (एक हेक्टेयर तक)
10,000
10,360
विकास अनुज्ञा शुल्क (एक से ढाई हेक्टेयर तक)
20,000
20,720
विकास अनुज्ञा शुल्क (ढाई से पांच हेक्टेयर तक)
30,000
31,080नोट : सभी दरें प्रति वर्ग मीटर के अनुसार रुपये में
कल्याण मंडपों का किराया
स्थान
पहले
अब
महानगर कल्याण मंडप कुल किराया
64,800
90,720
महानगर भूतल लॉन के साथ
43,200
60,480
महानगर प्रथम तल
21,600
30,240
सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड
2950
4130
जियामऊ कल्याण मंडप कुल किराया
45,660
63,924
जियामऊ भूतल लॉन के साथ
24,600
34,440
जियामऊ प्रथम तल
21,060
29,484
बीबीडी सामुदायिक केंद्र पुराना किला
7000
9800
लालकुआं कल्याण मंडप
5000
7000
गणेशगंज कल्याण मंडप
5900
8260
नरही कल्याण मंडप
5900
8260
विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर एक
59,000
82,600
मानसरोवर कल्याण मंडप
88,500
1,23,900
आनंदनगर कल्याण मंडप
11,000
15,400
सरस्वती कल्याण मंडप
11,800
16,520
विकास नगर सेक्टर चार
29,500
41,300
लाइसेंस शुल्क
पहले
अब
नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (50 बेड तक)
7500
15,000
नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (51 से 100 बेड)
15,000
30,000
नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (101 से 250 बेड)
20,000
40,000
नर्सिंग होम/निजी अस्पताल (251-500 बेड)
35,000
70,000
पैथाेलॉजी (सैम्पल कलेक्शन)
5000
10,000
डायग्नोस्टिक सेंटर सेंटर/ ब्लड बैंक
10,000
20,000
आयुर्वेदिक/यूनानी/ होम्योपैथिक क्लीनिक
4000
8000
होटल/ गेस्ट हाउस 20 बेड तक
2000
10,000
होटल/ गेस्ट हाउस 20 बेड से अधिक
3000
15,000
रेस्टोरेंंट / जलपान गृह
2000
10,000



