भारतशिक्षा

विद्या पब्लिक स्कूल, सिखड़ीं में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न,छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।14/02/026को

विद्या पब्लिक स्कूल, सिखड़ीं में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न,छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

गाजीपुर। जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिखड़ीं स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव (एनुअल डे फंक्शन) का भव्य आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गाजीपुर कृष्ण बिहारी राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्रोफेसर डॉ. संतोष मिश्रा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि विजेंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति और समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय की अनुशासन, संस्कार एवं शैक्षणिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं नई पीढ़ी को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास—नैतिकता, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी—पर भी ध्यान दे रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का कोई मूल्य नहीं आंका जा सकता। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। हमारी संस्था का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी बच्चों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। विद्यालय की परंपरा रही है कि यहां शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को भी समान महत्व दिया जाता है, और इसी दिशा में संस्था निरंतर प्रयासरत है।अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. संतोष मिश्रा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है, जो इसकी मजबूत शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय, आलोक त्रिपाठी, पंकज, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, योगेंद्र राय, ओम जी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, अंटू पंडित, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखडीं के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार राय, अन्नू राय,कॉलेज प्रबंधक आशीष कुमार राय, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि राय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button